पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अकेली लड़की के घर घुसी पुलिस, लोगों का हंगामा

अकेली लड़की के घर घुसी पुलिस, लोगों का हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुभाषनगर मोहल्ले के गली नंबर आठ में नाना-नानी की मौत के बाद उनके घर में रह रही लड़की शोभना के यहां वीरवार सुबह भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। इससे मोहल्ले के लोग भड़क उठे। पुलिस करीब चार घंटे शोभना के घर में रही और मोहल्ले वाले बाहर हंगामा करते रहे। मोहल्ले के लोगों का आरोप था कि शोभना के नाना के रिश्तेदार के साथ घर को लेकर जो केस चल रहा है पुलिस उसे वापस लेने के लिए दबाव बना रही है। करीब एक बजे शोभना ने जब घर से बाहर निकल दबाव की बात को नकारा तब मोहल्ले के लोग शांत हुए।

सुभाष नगर के दलजीत सिंह सिद्घू, बलविन्दर सिंह सैनी ने बताया कि शोभना के माता-पित नहीं हैं। बचपन से ही वह नाना जोगिन्दरराम नानी गीरारानी के साथ रहती थी। करीब दो साल पहले नानी और एक साल पहले नाना की मौत हो गई। इसके बाद शोभना अकेली रह गई तो नानी की बहन सरदी उसके साथ रहने लगी। इस बीच शोभना के नाना के रिश्तेदारों ने इस मकान पर कब्जा जमाने के लिए अदालत में केस दायर करते हुए कहा कि हमने इस मकान के लिए पांच लाख रुपए की बयाना राशि दी हुई है। वह अदालत में यह बात साबित नहीं कर सके अब पुलिस की मदद से शोभना पर केस वापस लेने का दवाब बना रहे हैं। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत पुलिस की मौजूदगी में जब शोभना ने कहा कि मुझ पर कोई दवाब नहीं डाला जा रहा है तब जाकर मामला शांत हुआ। शोभना ने मीडिया के सामने कहा कि रिश्तेदारों के साथ हमारी बातें चल रही है जो समझौते के कगार पर है। पुलिस मुझे प्रोटेक्शन दे रही है नाकि मेरे उफर कोई दवाब डाल रही है।

शोभना के घर में पुलिस करीब चार घंटे रही। लोगों का कहना था कि पुिलस शोभना पर दबाव बना रही है। -भास्कर