- Hindi News
- पैसे के लेन देन को लेकर युवक पर चलाई गोली
पैसे के लेन-देन को लेकर युवक पर चलाई गोली
होशियारपुर/हरियाना| कस्बाभूंगा के करीबी गांव रौड़ा में वीरवार दोपहर ढ़ाई बजे एक खेत में पैसे के लेनदेने को लेकर पांच अनजान लोगों ने एक युवक की टांग पर गोली मार उसे जख्मी कर दिया। जख्मी शिव कुमार (24) पुत्र प्रेमजीत मोहल्ला टिब्बा साहिब होशियारपुर का रहने वाला है। गांव रौड़ा में शिव कुमार के परिवार वालों की जमींन है। शिव कुमार वहां खेतीबाड़ी करता हैं। पेज-3