- Hindi News
- पंजाब सब जूनियर जूडो चैंपियनशिप के लिए जिला जूडो टीम चयनित
पंजाब सब जूनियर जूडो चैंपियनशिप के लिए जिला जूडो टीम चयनित
होशियारपुर | बंठिडामें होने वाली पंजाब स्टेट सब जूनियर जूडो चैंपियनशिप के लिए जिला जूडो टीम का चयन कर लिया गया है। जानकारी देते हुए जिला जूडो एसोसिएशन के प्रधान अमित गोयल महासचिव हरकीरत सिंह ने बताया कि यह चैंपियनशिप 27-28 सितंबर को बंठिडा में होगी। भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ जूडो कोच सुरिंदर सिंह सोढ़ी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में विजेता रहे खिलाड़ी चेन्नई में अक्तूबर माह में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एडवोकेट इंद्रपाल सिंह धन्ना, संयुक्त सचिव जगमोहन कैंथ संजीव गोरा, रोहित कुमार, अवतार सिंह, राजिंदर कुमार आदि सहित कई लोग शामिल थे।