- Hindi News
- फर्जी ट्रेवल एजेंटों पर तेजी से लिया जाए एक्शन : बीटीएफ
फर्जी ट्रेवल एजेंटों पर तेजी से लिया जाए एक्शन : बीटीएफ
सामाजिकबुराइयों और धोखेबाज ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ बेगमपुरा टाइगर फोर्स ने सहायक कमिश्नर नवनीत कौर को मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर हुई बैठक में फोर्स के संरक्षक तरसेम दीवाना ने कहा कि गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। बीटीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्दर नेहरू ने कहा कि बेगमपुरा टाईगर फोर्स भविष्य में भी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ती रहेगी। इस मौके पर बीटीएफ के राष्ट्रीय प्रधान नरिंदर नेहरू, महासचिव अवतार सिंह बस्सीखवाजूू, संयुक्त सचिव बिल्ला दियोवाल, सचिव सोनू सिंगड़ीवाला, जिला प्रधान तारा चंद, जिला उप प्रधान सुखदेव चक्क गुज्जरां, जिला उप प्रधान सिकंदर सिंह डगाना, महासचिव अमरजीत सौंधी, हलका चब्बेवाल प्रधान सोमदेव संधी, उप प्रधान सोनू बजरावर, हलका चब्बेवाल के महासचिव हैप्पी चब्बेवाल, हरिओम पुरहीरां, लवली पंडोरी और रुकमान आदि लोग मौजूद थे।
यहहै प्रमुख मांगें: फर्जीट्रेवल एजेंटो पर तेजी से एक्शन लिया जाए। बगैर राजनीतिक पंहुच के लोगों की भी थानों में सुनवाई हो। लड़कियों के काॅलेजों के सामने पुलिस का खास प्रबंध हो। बस पास होल्डर विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक गांव में बस स्टैंड पक्का किया जाए। पंजाब रोडवेज बसों के लिए प्रत्येक स्टाॅप पर विद्यार्थियों को चढ़ाना आश्वासित किया जाए। सिविल अस्पताल स्टाफ पर मरीज के रिश्तेदारों के साथ रिश्तेदारों के साथ अभद्र शब्दावली पर रोक लगाई जाए। सरकारी स्कूलों में सफाई की तरफ खास ध्यान दिया जाए। फलों फूड को पकाने के लिए केमिकलों का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई जाए। शहर के मार्किट में दो पहिया वाहन ही चलाए जांए। नशा तस्करों के खिलाफ सखत कार्यवाई की जाए। पंजाब के प्रत्येक जिले में नशा छुड़ाओ केंद्र खोले जाएं।
सामाजिक बुराइयों के खिलाफ रैली निकाल सहायक कमिश्नर नवनीत कौर को मांग पत्र सौंपते बेगमपुरा टाईगर फोर्स के संरक्षक तरसेम दीवाना, अध्यक्ष नरेन्दर नेहरु।