पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैसे के लेनदेन को लेकर भूंगा के गांव रौड़ा में युवक पर चलाई गोली

पैसे के लेनदेन को लेकर भूंगा के गांव रौड़ा में युवक पर चलाई गोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | होशियारपुर/हरियाना

होशियारपुरहरियाना रोड पर कस्बा भूंगा के करीबी गांव रौड़ा में वीरवार दोपहर ढ़ाई बजे एक खेत में पैसे के लेनदेने को लेकर पांच अनजान लोगों ने एक युवक की टांग पर गोली मार उसे जख्मी कर दिया। जख्मी शिव कुमार (24) पुत्र प्रेमजीत मोहल्ला टिब्बा साहिब होशियारपुर का रहने वाला है। गांव रौड़ा में शिव कुमार के परिवार वालों की जमींन है। शिव कुमार वहां खेतीबाड़ी करता हैं। सिविल अस्पताल में परमजीत सिंह ने बताया उसके खेत शिव कुमार के खेतों के पास ही हैं। उसने बताया गोली चलने की आवाज सुन जब वे शिव कुमार के खेतों में बने कमरे में गया तो उसकी टांग पर गोली लगी थी और खून बह रहा था। जिसके बाद उसने अपने आस पास के अन्य दोस्तों को बुलाया और शिव कुमार को अस्पताल लेकर आए। उसने बताया पैसे के लेन देने को लेकर ये घटना हुई हैं। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। उसने बताया जिसके बाद शिव कुमार को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। घटना का पता चलते ही हरियाना थाने के एसएचओ जसकंवल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। गोली किसने और क्यों चलाई और किसकी पिस्तौल से चली सभी पहलुओं पर जांच जारी हैं।

शिव कुमार, जिसकी बाईं टांग पर लोगी गली है।