पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 27 को निकाली जाएगी भगवान श्रीराम की बारात

27 को निकाली जाएगी भगवान श्रीराम की बारात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | श्रीराम लीला कमेटी की ओर से 27 सितंबर को भगवान श्रीराम की बारात सनातन धर्म सभा से शाम चार बजे निकाली जाएगी। प्रधान शिव सूद, चेयरमैन गोपी चंद कपूर और संरक्षक अरुण डोगरा ने बताया कि शोभायात्रा में शहर की सभी भजन मंडलियां, राजनीतिज्ञ और धार्मिक संस्थाएं भाग लेंगी। जगह-जगह पर तोरणद्वार बनाएं जाएंगे और बारात पर फूलों की वर्षा की जाएगी। इस दौरान शहर की सभी बैंड पार्टियों के साथ-साथ तोशा पार्टी और भंगड़ा पार्टियां भी बारात की शोभा बढ़ाएंगी। बारात में नाचने वाली घोड़ियां, हाथी और रंगोली का भी खास प्रबंध किया गया है। इसके अतिरिक्त भगवान की सुंदर और मनमोहक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी। बारात में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुध्न सेवा बांध घोड़ियों पर विराजमान होंगे। बारात सनातन धर्म सभा से शुरू होकर कनक मंडी, गौशाला बाजार, कश्मीरी बाजार, घंटाघर, गौरा गेट, कमेटी बाजार से होती हुई शक्ति मंदिर पहुंचेगी। इस अवसर पर प्रदीप हांडा, बिंदुसार शुक्ला, राम कुमार अग्रवाल, केवल हांडा, कमल वर्मा, नितिन गुप्ता नन्नू, राकेश सूरी, नरोत्तम शर्मा, संजीव ऐरी अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।