- Hindi News
- छह लाख रुपए लेकर फरार लैब इंचार्ज पर केस
छह लाख रुपए लेकर फरार लैब इंचार्ज पर केस
माडलटाउनपुलिस ने 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस किया है। डा. गुरजीत सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी बटाला रोड अमृतसर और डा. भारतभूषण पुत्र वेदपरकाश निवासी लाजपत नगर जालंधर की शिकायत पर नरेश कुमार पुत्र मिल्खी राम निवासी हमीरपुर के खिलाफ दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि अपनी क्लीनिकल लैब इंचार्ज के रुप में नरेश कुमार को नियुक्त किया था।
नरेश कुमार ने लैब के टैस्टों में हेराफेरी कर 6 लाख रुपए की क्लैक्शन रिकार्ड लेकर फरार हो गया है। माडल टाउन पुलिस ने धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुिलस अफसरों का कहना है कि जल्द जांच पूरी करने के आदेश दिए हैं। धोखाधड़ी के आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।