ग्रंथी बोला- प्रबंधकों ने पीटा
शामचौरासीके गांव सूरां के ग्रंथी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर मारपीट और गाली-गलौच करने का अारोप लगाया है। पजोदियोता के रहने वाले ग्रंथी महिंदर सिंह पुत्र सोहन सिंह शनिवार को इस मामले को लेकर बसपा नेता भगवान सिंह चौहान को साथ लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस की। ग्रंथी ने कहा कि इस संबंध में पुलिस से शिकायत की लेकिन प्रबंधक कमेटी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया।
बसपा नेता ने चेतावनी दी है यदि जल्द पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के लिए एक अक्टूबर को रणनीति बनाई जाएगी।
प्रेस कांफ्रेंस में ग्रंथी ने बताया कि वह 9 वर्षों से गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहा हैं। 29 अगस्त को गुरुद्वारे में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। 31 अगस्त को छह पाठ रखे गए थे। वह पठा कर रहे थे। इसी दौरान प्रबंधक कमेटी के सदस्य वहां पहुंच गए और सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाने लगे। ग्रंथी ने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। ग्रंथी के साथ प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद बसपा नेता भगवान सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि संघर्ष की रूपरेखा तैयार करने के लिए 1 अक्टूबर को सरकारी कालेज के सामने शिरोमणि गुरुद्वारा रविदास मंदिर में बैठक की जाएगी। इस अवसर पर गुरदेव सिंह, रछपाल सिंह, सोहन सिंह, नरिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, हरबंस सिंह, जरनैल सिंह, डा. संतोख सिंह, सिमरजीत सिंह भी मौजूद थे।