- Hindi News
- वडियाला के गार्ड की पिम्स की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत
वडियाला के गार्ड की पिम्स की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत
वडियाला के गार्ड की पिम्स की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत
जालंधर|पिम्सअस्पताल की तीसरी मंजिल से जमीन पर गिरकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। होशियारपुर के गांव वडियाला का रहने वाला हरमेल सिंह (38) पुत्र दर्शन लाल जी4एस सेक्योर सॉल्यूशन कंपनी में 2005 से था। पिम्स अस्पताल में तीसरी मंजिल की खिड़की से गिरकर मरने वाले सिक्योरिटी गार्ड के परिवार को सात लाख रुपए मिलेंगे।
शुक्रवार को हरमेल की तीसरी मंजिल स्थित डरमेटोलॉजी, ईएनटी साइकेट्रिक वार्ड में मनोज कुमार के साथ डयूटी थी। रिश्तेदार सतीश ने कहा कि रात को मानसिक रोगी के साथ हरमेल सिंह की बाथरूम में लड़ाई हुई। उसने तीसरी मंजिल से उसे फेका। थाना सात के एसएचओ हरदयाल सिंह जब मृतक के रिश्तेदार सतीश के बयान ले रहे थे, प|ी कश्मीर कौर ने उनकी हत्या होने का आरोप लगाया है। हरमेल सिंह की दो बेटियां और एक बेटा है। वहीं सिक्योरिटी कंपनी के रीजनल मैनेजर अनिल पुरी का कहना है कि वह इस मामले की पूरी तरह जांच करवाएंगे।