पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिट्ठा टिवाणा गुरुद्वारा पहुंचे जिम्मी शेरगिल खूनदान करने वालों का हौसला बढ़ाया

मिट्ठा टिवाणा गुरुद्वारा पहुंचे जिम्मी शेरगिल खूनदान करने वालों का हौसला बढ़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | माडलटाउन स्थित ऐतिहासिक मिट्ठा टिवाणा गुरुद्वारा में शनिवार को समृद्घ जीवन मल्टी स्टेट पर्पज कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की तरफ से खूनदान कैंप का आयोजन किया गया। समारोह में समृद्घ जीवन सोसाइटी के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर डा. महेश किशन मोतेवर ने अपने जन्मदिन पर इसी तरह भविष्य में भी रक्तदान कैंप करने का प्रण लिया। समारोह में पॉलीवुड बालीवुड के स्टार जिम्मी शेरगिल भी शामिल हुए। इस अवसर पर फाउंडेशन के ब्रांच मैनेजर सूखदेव सिंह ने कहा कि आज के दिन देश के 21 राज्यों के 350 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाया गया है। इस अवसर पर अरपिन्दर सिंह बाठ, त्रिलोचन सिंह, ओंकार सिंह, परगट सिंह, मदन मोहन, राजेश के राज, डा. सुरिन्दर सिंह, जगमोहन नरुला, दामिनी, कुलतार सिंह, अमनदीप कौर, राहुल खोसला, संदीप, पंकज, हरिन्दर कौर, अवतार सिंह, रमेश शर्मा, अवतार सिंह, तरुण, हरदीप, हरजिन्दर, लाडी, सुमन, मनिन्दर सिंह आदि भी उपस्थित थे।