रोशन रोड पर लेक्मे सैलून का उद्घाटन
होशियारपुर | रोशनरोड पर सौंदर्य ब्रांड लेक्मे ने शनिवार को सैलून की शुरुआत की। देशभर में लेक्मे के 230 से अधिक सैलून हैं। इस मौके पर लेक्मे के नार्थ जोन एरिया बिजनेस मैनेजर दवेश भदौरिया मौजूद रहे। दवेश भदौरिया ने कहा कि लेक्मे देशभर में अपना विस्तार कर रहा है। सैलून के उद्घाटन के अवसर पर दुल्हन के लिबास में सजीं दो माडलों द्वारा लेक्मे ने होशियारपुर में अपनी पहली प्रस्तुति पेश की। इस दौरान पंजाब की मुख्य फ्रेंचाइजी नविता गोयल ने कहा कि अपनी शानदार बालों के स्टाइलिंग सेवाओं, मेकअप तकनीक के लिए जाना जाने वाला लेक्मे सैलून बेहतरीन सेवाओं के लिए अपनी अलग पहचान रखता है। लेक्मे फैशन वीक में मंच के पीछे की अपनी सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञता और अनुभव के साथ लेक्मे के सौंदर्य विशेषज्ञ प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में यह सेलोन सौंदर्य सेवाओं का एक नया अध्याय शुरू करेगा।