पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई वार्डबंदी और वोटर सूचियों में कांट छांट के विरोध में कांग्रेसियों ने पुतला फूंका

नई वार्डबंदी और वोटर सूचियों में कांट-छांट के विरोध में कांग्रेसियों ने पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | नईवार्डबंदी और वार्डों की वोटर सूचियों में कांट-छांट के विरोध में शनिवार को कांग्रेसी नेता कर्मबीर बाली की अध्यक्षता में पार्टी वर्करों ने कमालपुर चौक में पंजाब सरकार प्रशासन का पुलता फूंका। बाली ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी और प्रशासन की मिलीभगत से वार्डों में हो रही कांट छांट लोकतंत्र के नाम पर धब्बा है। उन्होंनेकहा एतराज ट्रेसिंग से पहले मांगे जा रहे हैं। यह लोगों के साथ मजाक है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। जब कांट छांट बारे अधिकारियों से बात की जाती है तो जवाब मिलता है कि कांट छांट के पहले ही एरिया निश्चित हुए हैं जो गलियां मकान इधर उधर के वार्डों में मिलाने थे उसे पहले ही मिलाना था उससे पहले ही नक्शा बनाया हुआ है। इससे साबित होता है कि अच्छे दिन दिखाने वाले किस हद तक जा सकते हैं। जनता को समझ लेना चाहिए जो लोग चुनाव से पहले ही हेराफेरी की नींव रख रखे हैं चुनाव के बाद वे जनता का क्या करेंगे। इस संबंध में वे 15 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय में जाएंगे और निष्पक्ष जांच की मांग एतराज के समय में बढ़ौतरी करने की मांग करेंगे। मौके पर कश्मीरी लाल, अशोक, सतवंत सिंह, हरचरण सिंह, तारा सिंह, सतविंदर कौर, निर्मल कौर, सुरिंदर, हरभजन कौर, प्रदीप, दलवीर कौर, धर्मपाल, कर्णबाली, नीरज, आत्मा राम और विनय मौजूद थे।