रोजगार देना सरकारों का दायित्व : आस्था
होशियारपुर | गुरदासपुरजिले से संबंधित बेरोजगार 38 वर्षीय अनाथ गुरप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चंडीगढ़ आवास के सामने शुक्रवार को पैट्रोल डालकर आत्मदाह करने का जो प्रयास किया है, उससे बेरोजगारी का मुद्दा पुन: गर्मा गया है। उक्त विचार प्रकट करते हुए होशियारपुर में शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पीएचडी (लॉ) की छात्रा आस्था बग्गा ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि दो दशकों से राष्ट्र में बेरोजगार युवक-युवतियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। रोजगार के साधन सृजित करना सरकारों का दायित्व है मगर राजनीतिक दल जब सत्ता प्राप्त कर लेते हैं तो उनसे संबंधित नेताओं का बेरोजगारों के प्रति रवैया बदल जाता है। यह नेता रोजगार सृजित करने वाली नीतियां बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते। उन्होंने बेरोजगार नौजवानों से आग्रह किया कि आत्मदाह जैसे घातक कदम उठाने की अपेक्षा वे छोटे-छोटे समूहों में एकत्रित होकर गांधीवादी विचारधारा के माध्यम से अपनी आवाज इस तरह बुलंद करें।