पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले ही दिन बीजेपी ने उड़ाई कोड ऑफ कंडक्ट की धज्जियां

पहले ही दिन बीजेपी ने उड़ाई कोड ऑफ कंडक्ट की धज्जियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परमिंदर बरियाणा | होशियारपुर

नगरनिगमके चुनाव को लेकर चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले दिन ही बीजेपी ने धज्जियां उड़ा दीं। बीजेपी ने सारा दिन एक गवर्नमेंट रेस्ट हाउस में अपने उम्मीदवारों की इंटरव्यू की। हैरानी की बात तो ये है कि सारा कुछ प्रशासन की नाक तले हुआ है। नगर निगम के कमिश्नर एवं एसडीएम को यह ही पता नहीं था कि वह रेस्ट हाउस कारपोरेशन में पड़ता है या नहीं। विडंबना तो इस बात की भी है कि एसडीएम को सुबह से ही पता था कि वहां पर क्या चल रहा है पर उन्होंने उसको रुकवाना सही नहीं समझा।

होशियारपुर बीजेपी ने शनिवार को कोड ऑफ कंडक्ट के पहले दिन ही बसी जाना में फारेस्ट डिर्पाटमेंट के सरकारी रेस्ट हाउस को अपनी राजनीतिक गतिविधियों का बड़ा अड्डा बना रखा था। यहां पर सारा दिन नगर निगम के चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की इंटरव्यू का सिलसिला चलता रहा। इंटरव्यू में जहां होशियारपुर के बीजेपी के तमाम छोटे से लेकर बड़े नेता शामिल थे। वहीं बड़े नेता एवं होशियारपुर बीजेपी के प्रभारी नरोत्तम देव रत्ती और तीक्ष्ण सूद, पंजाब बीजेपी के महामंत्री जगतार सिंह एवं होशियारपुर के अध्यक्ष शिव सूद भी शामिल थे।

इस उल्लंघना की जानकारी नगर निगम के कमिश्नर एवं रिटर्निंग अफसर आनंद सागर शर्मा को बहुत पहले से ही लग गई थी। उन्होंने इस कार्रवाई को रुकवाने की बजाए सारा दिन रिपोर्ट मंगवाने का ही सिलसिला जारी रखा। कमिश्नर आनंद सागर शर्मा से जब बात की गई तो हैरानी इस बात की थी कि उनको यह ही पता नहीं था कि यह रेस्ट हाउस कार्पोरेशन की हद में है या नहीं है। जब उनसे यह पूछा गया कि कोई भी कोर्ड आफ कंडक्ट लागू होने में कोई सरकारी संपत्ति को अपनी राजनीतिक कार्रवाई के लिए इस्तेमाल कर सकता है तो उन्होंने कहा कि कोड तो सिर्फ निगम के हदबंदी के अंदर ही लागू है।

रेस्ट हाउस से इंटरव्यू करने के दौरान अपनी कार में बाहर आते तीक्ष्ण सूद। इस संबंधी जब डीएफओ विशाल चौहान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही किसी प्राइवेट व्यक्ति के नाम पर परमिट जारी किया था। जब उनसे राजनीतिक गतिविधियां चलने के बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी नहीं है। कोड ऑफ कंडक्ट लगने के बाद भी परमिट रद्द नहीं किया गया।

बीजेपी की टीम ने सारा दिन किए इंटरव्यू पेज-2

वन विभाग के रेस्ट हाउस में बीजेपी की टिकट के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे केंडिडेट। सारे दिन में किसी अधिकारी ने रोका नहीं।

हमने तो पहले ही बुक करा रखा था : सूद

^जबजिला अध्यक्ष शिव सूद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमने तो कोड आफ कंडक्ट लागू होने से पहले ही परमिट लिया हुआ था।

शिकायतकरेंगे : अरोड़ा

^इस संबधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुंदर श्याम अरोड़ा ने कहा कि वह इलेक्शन कमीशन से इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा प्रशासन को भी कार्रवाई करनी चाहिए थी।

जांचकरवाउंगी : डीसी

^डिप्टी कमिश्नर आनंदिता मित्रा ने कहा कि मुझे तो आपसे पता चला है। अगर यह बात ठीक है तो मैं मामले की जांच करवाउंगी एवं इस संबधी नोटिस भी जारी करूंगी।