डॉ. नंदा कांग्रेस की चयन कमेटी में
होशियारपुर | होशियारपुरकांग्रेस आई के अध्यक्ष सुंदर शाम अरोड़ा को जोर का झटका बड़े धीरे से लगा हैं, पार्टी के भीतर उनके विरोधी माने जानें वाले डा. कुलदीप कुमार नंदा को आज पंजाब कांग्रेस आई ने होशियारपुर नगर निगम चुनावों में उम्मीदवारों की चयन कमेटी का सदस्य नियुक्त किया। इससे पहले कमेटी में चार सदस्य थे। जिनमें होशियारपुर के प्रभारी हरमिंदर सिंह जनरल सेक्रेटरी पीपीसीसी, विधायक सुंदर शाम अरोड़ा, सचिव अभय सिंह, शहरी प्रधान रजनीश टंडन थे। अब डा. कुलदीप नंदा को भी कमेटी का मैंबर बनाये जाने से किसी की मनमर्जी नहीं चलेगी।