- Hindi News
- प्रेमी जोड़े ने जहरीली वस्तु निगल की आत्महत्या की कोशिश
प्रेमी जोड़े ने जहरीली वस्तु निगल की आत्महत्या की कोशिश
कस्बाहरियानामें प्रेम संबंध के चलते एक युवक विवाहित महिला ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दोनों की स्थिति में अब सुधार है। 22 साल का लवदीप बस्सी बाबू खां हरियाना और 28 साल की मुस्कान राम दास पहाड़ी गेट हरियाना की रहने वाली है। सिविल अस्पताल में लवदीप की मां सीमा देवी ने बताया कि वो हरियाना में एक टैंट हाउस में काम करता है। कुछ समय पहले उसे मुस्कान से प्रेम हो गया। बाद में हमें पता चला कि मुस्कान शादीशुदा है। उसका एक पांच साल का बेटा है। हमने लवदीप को रोकने की कोशिश की पर वह नहीं माना। इसके बाद लवदीप मुस्कान के साथ अलग रहने लगा।
सीमा ने बताया कि मुस्कान का पति दुबई में काम करता है। कुछ दिन पहले छुट्टी आया था। उसके पति को पता चल गया वह अपने बच्चे को लेकर अलग हो गया। अमरचंद ने बताया कि जब सुबह लवप्रीत दुकान पर नहीं आया तो उसने फोन किया परंतु उसने कोई जवाब नहीं दिया तो वह कमरे में गया। वहां दोनों बेसुध पड़े थे। पूछे जाने तक उन्होंने बताया कि वह मुस्कान पति के साथ चल रहे उसके तलाक के झगड़े से परेशान है जिस कारण उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। इस संबंध में थाना हरियाना के प्रभारी तीर्थ सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।