- Hindi News
- नगर निगमों के चुनावों के लिए नोटिफिकेशन जारी
नगर निगमों के चुनावों के लिए नोटिफिकेशन जारी
नगरनिगमकमिश्नर आनंद सागर शर्मा ने बताया कि पंजाब राज्य चुनाव कमिश्नर की तरफ से 7 फरवरी को नगर निगम की चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 7 से 11 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नगर निगम के कार्यालय में रिर्टनिंग अफसर और सहायक रिर्टनिंग अफसरों की तरफ से नामांकन पत्र लिए जाएंगे। 12 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 13 तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के 50 वार्डों में पंजाब राज्य चुनाव कमिशन की तरफ से रिर्टनिंग अफसर और सहायक रिर्टनिंग अपसर नियुक्त किए गए हैं। उनमें से वार्ड नंबर 1 से 13 तक रिर्टनिंग अफसर कार्यकारी इंजी. वाटर सप्लाई सैनीटेशन डवीजन नंबर 2 और सहायक रिर्टनिंग अफसर तहसीलदार होशियारपुर लगाए गए हैं। वार्ड 14 से 26 तक रिर्टनिंग अफसर कार्यकारी इंजी. एसएनई (मकैनिक्ल डिविजन) और सहायक रिर्टनिंग अफसर नायब तहसीलदार होशियारपुर होंगे। वार्ड नंबर 27 से 38 तक रिर्टनिंग अफसर इंजी. कंडी एरिया डैम मैंटीनैंस डिवीजन और सहायक रिर्टनिंग अफसर नायब तहसीलदार माहिलपुर होंगे। वार्ड नंबर 39 से 50 तक रिर्टनिंग अफसर कार्यकारी इंजी. वाटर सप्लाई सैनीटेशन डिवीजन 1 और सहायक रिर्टनिंग अफसर एसडीओ वाटर सप्लाई सैनीटेशन डिवीजन नंबर 1 लगाए गए हैं।