पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीजेपी ने सारा दिन किए उम्मीदवारों के इंटरव्यू

बीजेपी ने सारा दिन किए उम्मीदवारों के इंटरव्यू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | नगरनिगम के चुनाव के लिए बीजेपी के लिए उम्मीदवारों का चयन करना टेढी खीर बना हुआ है। 50 वार्ड के लिए बीजेपी ने 150 से ज्यादा लोगों ने बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए इच्छा जताई है। शनिवार को पूरा दिन इस संबंधी उम्मीदवारों के चयन के लिए बकायदा तौर पर इंटरव्यू का सिलसिला चलता रहा। यह इंटरव्यू होशियारपुर बीजेपी के प्रभारी नरोत्तम देव रत्ती, तीक्ष्ण सूद, शिव सूद, जगतार सैनी, विजय सूद, विजय पठानिया, डा. दिलबाग राय मंडल के अध्यक्ष शामिल थे। इस इंटरव्यू में बकायदा तौर पर पूछा गया कि उन्होंने पिछले दिनों बीजेपी के लिए क्या किया और सदस्यता अभियान में क्या भूमिका निभाई है।

टिकटों पर फैसला लेगी हाईकमांड : यह कमेटी उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग कर रिपोर्ट हाईकमांड को भेज देगी और अंतिम फैसला हाईकमांड की ओर से लिया जाएगा और वो ही उम्मीदवारों का आने वाले 1-2 दिन में एेलान कर देंगे।

एकता का पढ़ाया पाठ : बीजेपी को विद्रोह का भी डर सता रहा है। इंटरव्यू देने वाले हर उम्मीदवार को एकता का पाठ पढ़ाया गया और कहा गया कि एक को ही टिकट मिलनी है और सभी से यह कहलाया गया अगर टिकट नहीं मिलती तो वह आजाद नहीं लड़ेंगे और बीजेपी के उम्मीदवार की हिमायत करेंगे।

धमकी वालों की कट सकती है टिकट : पिछले दिनो कुछ चुनाव लड़ने वालों ने पार्टी को यह धमकी दी थी कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिलती तो वह आजाद लड़ेंगे। पार्टी के सूत्रों के अनुसार ऐसे लोगों पर पार्टी ने सख्त रुख एख्तियार किया है एवं यहां तक कि उनकी टिकट भी कट सकती है।

सबसेछोटी उम्र का उम्मीदवार : कुछऐसे उम्मीदवार भी दिखें जिनकी आयु सबसे कम थी। उनमें से वार्ड नंबर 35 पर निपुन शर्मा ने टिकट की दावेदारी जताई है। जोकि सबसे कम उम्र के दावेदार है। इनका पिछोकड़ आरएसएस के साथ है।

खन्ना और तीक्ष्ण सूद आमने सामने : शहर पर अपनी धाक जमाने के लिए तीक्ष्ण सूद और सांसद अविनाश राय खन्ना में यह होड़ लगी हुई है कि वह ज्यादा से ज्यादा अपने अपने लोगों को टिकट दिलवा सकें। जो भी अपने उम्मीदवारों को ज्यादा टिकट दिलवाने के लिए कामयाब होता है वह ही शहर में अपनी पकड़ मजबूत कर सकता है।

तीक्ष्ण सूद की धर्मप|ी राकेश सूद ने वार्ड नंबर 7 से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी जताई थी। उनको टिकट मिलना तय है क्योंकि इस वार्ड से किसी और ने दावा ही नहीं ठोका। इसके अलावा वार्ड नंबर 30 से भी प्रिया नाम की महिला ने दावेदारी जताई है और वहां पर भी कोई ओर आवेदन नहीं है।

उम्मीदवार का इंटरव्यू लेती बीजेपी की टीम। (दाएं) पार्टी टिकट के लिए इंटरव्यू देने बड़ी गिनती में महिलाएं और युवा भी पहुंचे।

तीक्ष्ण सूद की प|ी को टिकट मिलना तय