पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायतें हल करने को सीआरए एमएटी एप्लीकेशन लॉच

शिकायतें हल करने को सीआरए एमएटी एप्लीकेशन लॉच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतके प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की ओर से निर्धारित प्रोग्राम डिजिटल इंडिया की ओर से नगर निगम कमिश्नर आनंद सागर शर्मा ने शहरी सुविधाओं, पारदर्शी ढंग के साथ देने के लिए और शहर निवासियों की शिकायतों को पहल के आधार पर हल करने के लिए सीआरए एमएटी एप्लीकेशन लॉच की। उन्होंने बताया कि इस एप्लीकेशन के इस्तेमाल के साथ होशियारपुर के नागरिक भी स्मार्ट सिटीजन की कैटागरी में जाएंगे। इस एप्लीकेशन में शिकायत को अपने आप संबंधित अधिकारियों को भेजेगी और शिकायतकर्त्ता को इस संबंधी पूर्ण जानकारी भी मिलेगी।

निगरान इंजीनियर पवन शर्मा ने बताया कि इस एप्लीकेशन के इस्तेमाल से काम में पारदर्शिता आएगी। लोगों को शिकायत दर्ज करवाने के लिए कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। शहर निवासी इसके जरिए सीवरेज, लाइटें, गलियों संबंधी अपनी शिकायते भी भेज सकते हैं। मौके पर निगम इंजीनियर तीर्थ बांसल, सहायक निगम इंजीनियर हरप्रीत सिंह और इकदीप सिंह आदि सहित कई लोग भी शामिल थे।