पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की वारदातों को रोकने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगें

चोरी की वारदातों को रोकने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर मंच

^पवन कुमार ने बताया कि इलाके में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती। 2 साल से हर बार खराब होने के बाद वही अपनी गली की लाईटें ठीक करवा रहे हैं।

^जोगिंदर कौर ने बताया कि इलाके में तो पानी की निकासी है ही सड़कें पक्की हैं। केवल नाम का वार्ड बना दिया गया है।

^सरोज राज ने कहा कि इस इलाके में तो सीवरेज है ही स्ट्रीट लाइटें और नहीं ही पानी की निकासी, जिससे लोगों की बीमारी हो सकती है।

^सतवीर कौर ने बताया कि कहा कि सड़के पक्की नहीं है कई बार तीक्ष्ण सूद जी आए हमने शिकायत भी की परंतु कुछ हल नहीं हुआ।

^जगीर कौर ने बताया कि कहा कि उनके मोहल्ले में गलियां कच्ची हैं सीवरेज का कोई प्रबंध नहीं है। उठाने वाले बदबूू से लोग परेशान हैं।

^गुरविंदर सिंह ने कहा कि उनके मोहल्ले में सबसे बड़ी समस्या हाईवोल्टेज तारें हैं, गलियां कच्ची हैं पर कोई हल नहीं है।

^रेशम कौर ने बताया कि मोहल्ले की गलियां कच्ची है कोई रिश्तेदार आता है तो नमोशी होती है। तीक्ष्ण सूद आए थे शिकायत दी थी।

^बजरंगी लाल कहा कि मोहल्ले में टूटी सड़कें हैं, पीने वाले पानी की समस्या है। स्ट्रीट लाईटें भी नहीं जलती। कई वारदातें हो गई हैं।

^सतवंत सिंह ने कहा कि स्ट्रीट लाइटें नहीं, जबकि इस इलाके में वीवीआईपी लोग रहते हैं ही इस तरफ रात कभी पुलिस की गश्त होती है।

^सोहन लाल ने कहा कि मोहल्ले में सड़कें टूटी हुई हैं, कोई हाल नहीं जीने का। टूटी सड़कें के कारण कई लोगों के साथ हादसा हुआ है।

^ज्ञान कौर ने कहा कि मोहल्ले में पानी की समस्या बहुत अधिक है, ही स्ट्रीट लाइटें जलती हैं। शिकायत करने पर कोई सनुवाई नहीं है।

^बबली रानी ने कहा कि सीवरेज की समस्या है, स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती। खंबे नहीं हैं तारें घरों के पास से गुजरती हैं।

^अमनप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी गली में समस्या ढीली तारों की है। दूसरी सबसे बड़ी समस्या स्ट्रीट लाइट की है।

^योगराज ने कहा कि उनके वार्ड में हाईवोलटेज तारें घरों के ऊपर से गुजरती हैं, गलियां कच्ची हैं, गंदगी की भी समस्या है।

इन वार्डों में रहते हैं दो वीवीआईपी

^गुरदयाल सिंह ने कहा कि मोहल्लें में गदंगी से लोगों का बुरा हाल हैं। इसके अलावा पीने वाले पानी की समस्या भी गंभीर हैं। नालियां भी कच्ची है कई गलियां भी कच्ची हैं।

^मनजीत कौर ने कहा कि सीवरेज की बहुत गंभीर समस्या है इसके अलावा नालियां, गलियां, लाइटों की भी गंभीर समस्या हैं। दो साल हो गए यह सड़क टूटी हुई हैं। हैरानी वाली बात तो यह कि यह सड़क बीबी महिंदर कौर जोश के घर के पास है लेकिन कोई हल नहीं हुआ।

^परमिंदर सिंह ने कहा कि मोहल्ले की सड़कें टूटी हुई हैं, बरसातों में तो इन सड़कों से गुजरना एक चुनौती बन जारी है। सरकार को नई सड़कें बनानी चाहिए।

^कुलवंत सिंह ने कहा कि मोहल्ले में गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। बरसातों में तो हालत और भी गंभीर नहीं है। इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

^गुरदीश चंद ने कहा कि मोहल्ले में गदंगी से लोगों का बुरा हाल हैं। पीने वाले पानी की समस्या गंभीर हैं। नालियां भी कच्ची है कई गलियां भी कच्ची हैं।

^डॉ. तजिंदर सिंह ने कहा कि इलाके में पानी की समस्या है तो स्ट्रीट लाइटें जलती हैं। इसके अलावा गंदे पानी के निकास के लिए कोई खास प्रबंध नहीं है।

^सुरिंदर सिंह ने कहा कि आखिरी कि तरफ की बात करें मोहल्ले में समस्याएं हैं या मोहल्ला समस्या में है। कुछ भी ठीक नहीं है सीवरेज की समस्या है।

^मोहिंदर सिंह कहा कि मोहल्ले में सीवरेज तो पड़े है लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुए है। पानी भी तभी आएगा जब ट्यूब्वैल चालू हो ट्यूब्वैल तो पांच महीने से खराब है।

^प्रीतम सिंह ने कहा कि मोहल्लें में सबसे बड़ी समस्या टूटी सड़के हैं। पहले कुछ सड़कें बनी थी फिर सीवरेज डालने के लिए तोड़ दी। परंतु अभी तक सीवरेज नहीं डाला।

^गुरदीप कौर ने कहा कि मोहल्लें में सीवरेज तो पड़े है लेकिन कुछ क्षेत्र में पड़े हैं इसके अलावा गंदे पानी की गंभीर समस्या हैं। पीने वाले पानी की समस्या भी बहुत गंभीर हैं।

क्या है वार्ड की भगौलिक स्थिति: यहतीनों वार्ड होशियारपुर के मोहल्ला पिपलांवाली उसके आसपास सटे इलाके में पड़ते हैं। यदि वार्ड नंबर 22 की बात की जाए तो यह वार्ड गली वैल्फेयर वाली और जालंधर रोड के मिलन स्थान से शुरू करके जालंधर रोड के साथ चलते हुए नगर निगम की दक्षिणी हद तक फिर उक्त हद के साथ चलते हुए गांव पीपलां वाले की फिरनी तक फिर फक्त फिरनी के साथ चलते हुए गली कमलप्रीत सिंह तक, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए जालंधर रोड तक। वहीं वार्ड नंबर 23 का हद बिजली कार्यालय की गली जालंधर रोड के मिलने के स्थान से शुरू करके जालंधर रोड के साथ चलते हुए गली वैल्फेयर तक पहुंचती है। उक्त गली के साथ चलते हुए करमजीत सिंह गली तक, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए पीपलां वाला फिरनी तक, फिर उक्त फिरनी के साथ चलते हुए नगर निगम की दक्षिणी हद तक, फिर उक्त हद के साथ चलते हुए भगाना रोड तक, फिर उक्त रोड के साथ चलते हुए दशमेश नगर गली नंबर 5 तक, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए (ग्राउंड बिजली बोर्ड) कच्चा रास्ता तक, फिर उक्त रास्ते के साथ चलते हुए टिब्बा साहिब गुरुद्वारा तक, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए गली स्वर्ण सिंह तक, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए गली बिजली कार्यालय वाली तक, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए जालंधर रोड तक। जबकि वार्ड नंबर 24 जालंधर रोड गली मार्किट वाली के मिलने के स्थान से शुरु करके गली मार्किट वाली के साथ चलते हुए गली हुक्म सिंह तक वहां से शुरू हो करतार सिंह वाली गली तक, करतार सिंह की गली से चलते हुए हरप्रीत सिंह की गली तक, गली नंबर 2 से गली विजय कुमार तक, उक्त गली के साथ चलते हुए गली बाबा बालक नाथ तक, इसके बाद गली आटा चक्की वाली, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए निर्मल सिंह तक, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए सतवीर भट्टी तक, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए गली बख्शीस सिंह तक, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए सतवीर भट्टी तक, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए गली बख्शीश सिंह तक, फिर उक्त गली और जगत राम सरकारी तकनीकी कालेज की दीवार (गोकुल नगर) के साथ चलते हुए जालंधर रोड तक, फिर उक्त रोड के साथ चलते हुए गली मार्किट वाली तक इसकी हद लगती है।

जालंधर से होशियारपुर की तरफ आते समय शहर में दाखिल होते ही पहला बस का स्टॉप है पिपलांवाली यानी होशियारपुर का प्रवेश द्वारा। भगौलिक स्थित से तो यह तीन वार्ड होशियारपुर की एंट्री पर होने पर प्रथम ही आते हैं लेकिन इन वार्डों की हालत देखकर ऐसा लगाता है कि यह वार्ड होशियारपुर के आखिरी वार्ड हों और कई दुर्गम इलाके में स्थित हों, जहां कोई साधन नहीं पहुंच सकता। इन वार्डों में पूरी तरह सीवरेज है, लाइटें जलती हैं, पानी आता है, पानी की निकासी के लिए कोई साधन नहीं, सड़कंे टूटी हुई हैं। जो सड़कें बनी भी, उनके सीवरेज डालते समय तोड़ दी गई लेकिन बाद में नहीं बनी। गलियां ज्यादा बढ़िया नहीं हैं, नालियों में गंदगी जमां है और उठने वाली बदबू से लोग परेशान हैं। -नीरज शर्मा, होशियारपुर।

^राधा रानी ने कहा कि मोहल्ले में पानी की समस्या बहुत गंभीर है। ट्यूबवैल खराब है पर पानी की समस्या का कोई हल नहीं किया गया।

^रचना ने कहा कि कहा कि मोहल्ले में पानी की समस्या मुख्य है। पानी की निकासी का भी कोई हल नहीं है। इसे दूर करना चाहिए।

^सुखवीर सिंह ने कहा कि सीवरेज नहीं है, सड़कों का बुरा हाल है। कूड़ा कर्कट भी गंभीर समस्या हैं। लाइटें भी लंबे समय से बंद पड़ी हैं।

^दर्शन सिंह ने कहा कि गर्मियों में तो पानी आता ही नहीं है। वोटां लैण ता जांदे हन पर बाद विच समस्या का हल कोई नहीं करदा।

^बख्शी सिंह कहा कि मोहल्ले में साफ पीने वाले पानी कूड़ा कर्कट की समस्या बहुत गंभीर हैं। सीवरेज तो पड़े है लेकिन शुरू नहीं हुए।

^कमलजीत सिंह ने कहा कि मोहल्ले में पीने वाले पानी की समस्या बहुत अधिक है सीवरेज का भी कोई ठोस प्रबंध नहीं है।

^प्रह्लाद ने कहा कि मोहल्ले में सबसे बड़ी समस्या टूटी हुई सड़कें हैं। बार बार कहने के बाद भी सड़कें नहीं बन रही। कई बार हादसे हो गए हैं।

हैरानी वाली बात तो यह कि वार्ड नंबर 22,23,24 एक साथ सटे हुए हैं। इन वार्डों में एक कामन रोड है, जिसके एक तरफ वार्ड नंबर 22 है दूसरी तरफ वार्ड नंबर 23 है। इसी सड़क पर दो वीवीआईपीओं का घर है एक है सीपीएस बीबी महिंदर कौर जोश दूसरी हैं केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष चौधरी। बीबी जोश के घर के पास से जैसे सड़क टूटी हुई है लगता ही नहीं कि इस इलाके में सीपीएस का घर हो। लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि हम क्या करें लीडरों के घर के आगे यह हाल तो हम तो हैं आम लोग। उधर दूसरी तरफ जहां संतोष चौधरी का घर है इस इलाकों में लोगों की माने तो स्ट्रीट लाईटें केवल यहां दिखावे के लिए हैं रात को इस इलाके में कोई लाईट नहीं जलती।

वार्ड की बात (22, 23, 24)