पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्स रैकेट में शामिल तीन महिलाओं सहित छह पकड़े

सेक्स रैकेट में शामिल तीन महिलाओं सहित छह पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकेरियांपुलिसने गांव तगड़कलां में सेक्स रैकेट में शामिल होने के आरोप में तीन लड़कों के साथ एक युवती और दो औरतों को काबू कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया हैं।

पुलिस पार्टी ने एएसपी नानक सिंह के नेतृत्व में गांव तगड़कलां में गुप्ता सूचना के आधार पर रविवार शाम पांच बजे छापेमारी की। एएसपी नानक सिंह ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव तगड़कलां में जसवीर सिंह की कोठी पर देह व्यापार का धंधा चलता हैं।

पुलिस ने उक्त कोठी पर छापेमारी कर जसवीर सिंह पुत्र करतार सिंह, सुरजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह, प्रदीप पुत्र अश्वनी सभी निवासी तगड़कलां तथा महिलाओं में गुड्डी प|ी चरणदास, संध्या देवी पुत्री चरणदास निवासी फहार तथा राजिंदर कौर प|ी सतपाल के रूप में हुई हैं। एएसआई सकर्तर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।