पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतनाम अस्पताल के मालिक डाॅ. सुखनंदन पर नर्स ने लगाया रेप की कोशिश का आरोप

सतनाम अस्पताल के मालिक डाॅ. सुखनंदन पर नर्स ने लगाया रेप की कोशिश का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश करते एक काबू

चब्बेवाल। गांवलसाड़ा में एक प्रवासी युवक ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने के बाद युवक को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। पीड़िता ने बताया कि वे अपने छोटे भाई के साथ जेजो दोआबा गांव से सामान खरीदने गई थी जब वह घर वापिस रहे थे तो रास्ते में गांव के ही एक युवक राजीव ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ करने की कोशिश की जब उसने शोर मचाया तो गांव के लोगों ने युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।

भास्कर न्यूज | होशियारपुर

नर्सकेसाथ छेड़खानी करने उसके साथ बलात्कार की कोशिश के आरोप में मॉडल टाउन पुलिस ने सतनाम अस्पातल के डॉक्टर सुखनंदन पर केस दर्ज किया है। थाना मॉडल टाउन के इंचार्ज एसआई भारत मसीह ने बताया कि पीडि़ता ने बताया कि वह नंगल शहीदां की रहने वाली है पिछले 6 साल से सतनाम अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती है।

मंगलवार दिन में करीब 12 बजे वह अस्पातल में मौजूद थी। इस दौरान डॉ. सुखनंदन ने उसे आप्रेशन थियेटर में बुला लिया। वह जब वहां गई तो डॉक्टर ने कमरा बंद कर लिया उसे अपने पास बैठने को कहा। इस दौरान डॉक्टर अश्लील हरकतें करने लगा। डॉक्टर ने उसका रेप करने की कोशिश की। उसने जब विरोध किया तो उसने उसे मारने की धमकी देने लगा। उससे शोर मचाने पर डाक्टर वहां से फरार हो गया। थाना माडल टाउन पुलिस ने आरोपी डॉ. सुखनंदन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश करनी शुरु कर दी है। थाना इंचार्ज एसआई भारत मसीह ने बताया कि पुलिस डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।