पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीबीए के बावजूद नौकरी मिलने पर की खुदकुशी

बीबीए के बावजूद नौकरी मिलने पर की खुदकुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृष्णानगरकेरहने वाले अमित वर्मा (26) ने शनिवार को घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अमित की डेढ़ साल पहले ही लव मैरिज हुई थी। उसने बीबीए किया था। अमित के पिता ने बताया कि बीबीए करने के बावजूद अच्छा रोजगार मिलने के कारण वह डिप्रेशन में रहता था। हालांकि घर में किसी तरह की कमी नहीं थी। इसके बावजूद वह उसे अपने पैरों पर खड़े होने की जिद थी। इसी जिद में उसने जान दे दी।

अमित वर्मा के पिता दविंदर कुमार की धोबीघाट के पास इलेक्ट्रिक पार्ट्स की फैक्ट्री है। दविंदर कुमार ने बताया कि जब अमित ने सुसाइड किया तब वह फैक्ट्री पर ही थे। अमित की मां परमजीत कौर किचन में खाना बना रही थी। दिन में करीब 12 बजे परमजीत ने देखा कि अमित के कमरे का दरवाजा बंद है। उन्होंने अमित को आवाज लगाई लेकिन जवाब नहीं मिला। जवाब मिलने पर परमजीत ने कमरे में झांका तो अमित चुनरी से फंदा लगाकर लटका हुआ था। बेटे को पकड़कर परमजीत ने तुरंत दविंदर कुमार, छोटे बेटे हिम्मत और बहु नेहा को फोन किया। दविंदर कुमार फौरन घर पहुंचे और आस पड़ोस के लोगों की मदद से अमित को नीचे उतारा और अस्पताल भर्ती करवाया। रात करीब साढ़े आठ बजे अमित ने दम तोड़ दिया। जिसका रविवार को सिटी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिवार वालों को सौंप दिया।

अमित के पिता दविंदर कुमार ने बताया कि घर में किसी चीज की कोई कमी नहीं हैं। अमित बीबीए पास था और उनके काम में हाथ भी बंटाता था। अच्छा रोजगार मिलने के कारण वह काफी डिप्रेशन में रहता था। दविंदर कुमार ने बताया कि बेटे की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले नेहा से हुई थी। नेहा ने एमसीए किया है। अमित का छोटा भाई हिम्मत एमकॉम कर रहा है। सिटी थाने के प्रभारी अमरनाथ ने बताया कि पुलिस ने नेहा के बयानों के आधार पर 174 की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के बाद लाश परिवार वालों को सौंप दी है।