- Hindi News
- विदेश भेजने का झांसा देकर 1.70 लाख ठगे, केस दर्ज
विदेश भेजने का झांसा देकर 1.70 लाख ठगे, केस दर्ज
मलेशियाभेजनेका झांसा देकर 1.70 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला राकेश कुमार पुत्र मदन लाल निवासी बसंत नगर के बयानों के आधार पर जसकीरत सिंह रोमी निवासी वार्ड नंबर 7 बेगोवाल भुल्लथ पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयानों में राकेश कुमार ने बताया कि उसे जसकीरत जोकि भुल्लथ का रहने वाला है ने उसे मलेशिया भेजने वहां उसे एक अच्छी कंपनी में नौकरी दिलवाने का भरोसा देकर उससे 1.70 लाख रुपए लिए थे। उसने कहा था कि वह उसकी कंपनी में अच्छी सैलरी लगवा देगा।