13.50 लाख लेने के बाद नहीं दिया परमिट
होशियारपुर | थाना मॉडलटाऊन की पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला नछतर सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी निहाल सिंह वाला के ब्यानों के आधार पर सतिंदरपाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह, रविंदर कौर प|ी सतिंदर पाल, सिमरनदीप पुत्र सतिंदर सिंह निवासी पुरहीरां के खिलाफ दर्ज किया है।
नछतर सिंह ने बताया कि उसे सतिंदरपाल जोकि ट्रैवल एजैंसी का काम करता है ने कहा था कि उसके पास एक मुखुपुर से माजरी तक का बस परमिट है। वह उसे देना चाहता है। नछतर सिंह ने वह परमिट लेने की हामी भरी, सौदा 13.50 लाख में तय हो गया। नछतर ने बताया कि सतिंदर पाल ने उससे 13.50 लाख रुपए ले लिए परंतु उससे परमिट नहीं दिया।