पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष धीर ने की रामलीला कमेटी में विलय की घोषणा, संरक्षक रंजीत राणा बोले अध्यक्ष हमें छोड़ गए

अध्यक्ष धीर ने की रामलीला कमेटी में विलय की घोषणा, संरक्षक रंजीत राणा बोले अध्यक्ष हमें छोड़ गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दशहरा ग्राउंड में रविवार को श्री रामलीला कमेटी की बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों के साथ शिव कुमार सूद, एडवोकेट आरपी धीर और अन्य।

दशहरा ग्राउंड पर ही रविवार को श्री रामलीला दशहरा कमेटी की बैठक में अलग से दशहरा उत्सव मनाए जाने की घोषणा करते संरक्षक रणजीत राणा और अन्य।

एेतिहासिक स्थान पर होना चाहिए दशहरा उत्सव

जल्द होगी 71 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा

होशियारपुर। श्री रामलीला दशहरा कमेटी को छोड़ श्री रामलीला कमेटी(रजि.) के संग आए एडवोकेट आरपी धीर का कहना है कि शहर के भंगी चो के ऐतिहासिक दशहरा ग्राउंड में ही दशहरा उत्सव मनाए जाने की परंपरा को कायम रखने के लिए हमने काफी कोशिश की। कल इस संबंध में हमने बैठक भी बुलाई थी। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकारिणी के सदस्य तो शामिल हुए थे लेकिन संरक्षक रणजीत राणा शामिल नहीं हुए। अलग से दशहरा मनाए जाने के निर्णय के पीछे झूले के रेट में वृद्घि करना था जिसे श्री रामलीला कमेटी(रजि.) ने कम करने का निर्णय ले लिया है। ऐसे में हिंदू समाज एक स्थान पर सदियों से चले रहे परंपरागत स्थान पर ही दशहरा उत्सव देखना चाहते थे को ध्यान में रख हमने यह निर्णय लिया है।

श्री रामलीला दशहरा कमेटी की बैठक दशहरा ग्राउंड में संरक्षक रणजीत राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 71 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन कर लगातार तीसरे साल भी अलग स्थान पर धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाए जाने की घोषणा की गई। बैठक में बजरंग दल, श्री दक्ष वेलफेयर चेरिटेबल सोसाइटी ,प्रभु श्री राम सेवा दल, श्री गुरु रविदास भगवान बाल्मीकि सेना ,जगदंबे क्लब,शिव शक्ति सेवा समिति, विश्व हिन्दू परिषद , वन्दे मातरम युथ क्लब, शिवसेना बाल ठाकरे , श्री गुरु रविदास टाइगर फ़ोर्स के पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर 71 सदस्यी संस्थापक कमेटी का नवनिर्माण गठन किया गया जो दशहरे का संचालन करेंगे। इस अवसर पर रणजीत राणा,जे के चगरां,हरीश भल्ला, अनिल लड़ियार नरिंदर कुमार, शशि डोगरा, साहिल दत्ता, विजय ठाकुर, अनिल कुमार लड़ियार,गौरव शर्मा , राजिंदर छिंदा, विकास सैनी,संदीप जपड़ा, मोहिन्दर बिट्टू ,नवदीप रतन, फूल भारद्धाज,सोमनाथ , दीपक मेहरा, चौधरी सुधीर कुमार, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा, जॉली, अनिल कुमार बॉबी , जीवन दत्ता,मोहित कपूर, अशोक कुमार,हेमंत जोशी, ओम प्रकाश शामिल हुए।

दशहरा मनाने को लेकर श्री रामलीला दशहरा कमेटी में फूट