पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जे आप नचावे यार तां नच्चना पैंदा ऐ... पर झूमे

जे आप नचावे यार तां नच्चना पैंदा ऐ... पर झूमे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखविंदर वडाली नाईट में रात भर जमे रहे लोग। करीब 11.30 पर लखविंदर स्टेज पर आए तो दर्शक झूम उठे। -भास्कर

भास्कर न्यूज | होशियारपुर

कमेटीबाजारकी तरफ से चौक कमेटी गंज में महफिल लखविंदर वडाली नाईट का आयोजन किया गया। सूफियाना कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। एसडीएम आनंद सागर शर्मा, तहसीलदार बरजिंदर सिंह, डीएसपी दिग्विजय कपिल, समाज सेवक अमरपाल काका, अनिल ठेकेदार विशेष तौर पर शामिल हुए।

कार्यक्रम का आगाज मिस लाज ने अपने गायकी से किया उन्होंने जब लौकी घुमदे मसीतां साडे सजना तो सोणा, जिसके बाद खुदा तेरी दुनिया से वखरे ने दस्तूर बड़े के बाद शाम चौरासी की हशमत सुलताना सिस्टर्ज ने कोड़ी तो किल्ल माहियां, दसिया ने कर मेरी जान सज्जना, एक दिन छड़ जाना है जहान सज्जना, के बाद जुगनी कहदीं है से वाह वाही लूटी। रात साढ़े 11 बजे जब सूफी गायक लखविंदर बडाली ने स्टेज संभाली ने पंडाल में मौजूद दर्शकों ने ताड़ियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। लखविंदर बडाली ने स्टेज पर आते ही सरस्वती स्वर दीजिये और स्वर के साथ ज्ञान मैं ते सुर बेताल हूं मईयां आपे करां कल्याण से हाजरी लगवाई। जिसके बाद बडाली ने ये आप नचावे यार तां नच्चनापैंदा ऐ, माये नी माये मौणू मस्त बना लिया, माने या माने दिलदारा असां तैणू रब्ब मनियां, यार बै गिया नैंणा दे बुहे आ, दे दिदार आजा यार, के बाद अपने एक के बाद एक सुफियाना गीतों से श्रोताओं का मनोरजंन किया। लखविंदर बडाली ने रात डेढ़ बजे तक अपनी सूफियाना गायकी से लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट पीएपी चरणजीत सिंह ने गणमान्य लोगों को सम्मानित किया।