- Hindi News
- सिंगापुर भेजने के नाम ठगी करने वाला एक आरोपी धरा
सिंगापुर भेजने के नाम ठगी करने वाला एक आरोपी धरा
होशियारपुर|सिंगापुर भेजनेके नाम पर 20 लोगों से 27.50 लाख रुपए की ठगी मारने वाले दो आरोपियों में से एक आरोपी को थाना तलवाड़ा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे दूसरे आरोपी के बारे में पूछताछ की जा रही है। जानकारी देते हुए एएसआई हरमिंदर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जंग बहादुर पुत्र कुलवंत सिंह निवासी शिवालिक कंप्लैक्स जीरकपुर है। दूसरा आरोपी शैरी ठाकुर निवासी सेक्टर 67 मोहाली अभी फरार चल रहा है। गौरतलब है कि उक्त दोनों आरोपियों ने तलवाड़ा के 20 लोगों को सिंगापुर भेजने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति 1.30 लाख रुपए के हिसाब से 27.50 लाख रुपए की ठगी मारी थी। उन्होंने तो उक्त 20 लोगों को विदेश भेजा ही उनके पैसे लौटाए। लिहाजा पुलिस ने पीड़ित नीरज, अनिल, रमनीक, दीपक, विक्रम, जैन अनूप अन्य लोगों की शिकायत पर केस किया था।