पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां अन्नापूर्णा प्रचार मंडल के 16वें सालाना जागरण में पूर्व पार्षद संजीव दुआ, गोपी चंद कपूर, अनिल श

मां अन्नापूर्णा प्रचार मंडल के 16वें सालाना जागरण में पूर्व पार्षद संजीव दुआ, गोपी चंद कपूर, अनिल शर्मा हुए सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवती जागरण में मौजूद संगत। -भास्कर

सांसद अविनाश राय का स्वागत करते अन्नापूर्ण प्रचार मंडल के लोग।

कच्चा टोबा में भगवती जागरण, पूरी रात लगा लंगर

भास्कर न्यूज | होशियारपुर

मांअन्नापूर्णाप्रचार मंडल समूह मोहल्ला निवासियों के सहयोग से 16वां सालाना वार्षिक भगवती जागरण मोहल्ला कच्चा टोबा में करवाया गया। भगवती जागरण में राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना मुख्य मेहमान थे। विधायक सुंदर शाम अरोड़ा विशेष तौर पर शामिल हुए। भगवती जागरण का आगाज मंडल के प्रधान नरेंदर बग्गा ने किया। इससे पहले आरती पूजा राज मल्होत्रा, गणेश पूजा सुभाष धवन, भैरो पूजा मनीश अग्रवाल, कन्या पूजा अनिल महाजन, ध्वज पूजा विवेक गुप्ता, लक्ष्मी पूजा शाखा बग्गा, मां अन्नापूर्णा पूजा नरेश कुमार ने करवाई।

भगवती जागरण का आगाज किशोर शर्मा एंड पार्टी के गायक किशोर ने गणेश वंदना के साथ किया। जिसके बाद राज हंस पठानकोट वालों ने अपनी भेंटों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। जब मुबारकपुर के नितिन कुमार ने रंग बरसे रंग बरसे मइया दे दरबार माइयां जी रंग बरसे भेंट गाई तो जागरण में बैठी पूरी संगत झूमने को मजबूर हो गई। भगवती जागरण के अंत में गणमान्य सदस्यों को पूर्व पार्षद संजीव दुआ, गोपी चंद कपूर, अनिल शर्मा ने सम्मानित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए पूरी रात लंगर भी लगाया गया।

भगवती जागरण में साहिल सांपला, विजय अग्रवाल, प्रेम शर्मा, रवि गुप्ता, मनोज ओहरी, कमल जैन, गौरव गर्ग, रमेश मैनन, तेजपाल जोशन, अनिल महाजन, पंकज बग्गा, बलविंदर राजू, सुरिंदर, विवेक शर्मा प्रदीप कपूर,अनिल टोनी, नवदीप जौली, पवन कुमार, राम कुमार, सचिन अग्रवाल, अभिषेक कपूर, दविंदर शर्मा, परमजीत सिंह पम्मा, अशोक सूद हैप्पी, ब्रह्मशंकर जिंपा ने भी हाजरी लगवाई।