पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शंकराचार्य निश्चलानंद आज होशियारपुर में

शंकराचार्य निश्चलानंद आज होशियारपुर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर| श्रीगोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रवास पर होशियारपुर पहुंच रहे हैं। अखिल भारतीय पीठ परिषद के प्रवक्ता भारत भूषण वर्मा ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज बटाला से होते हुए तीन बजे के करीब टांडा रोड पर स्थित विमलाम्बा शक्ति संस्थानम हरदोखानपुर पहुंचेंगे। 20 सितंबर दिन शनिवार को प्रात: 11 बजे से लेकर 11.30 तक शंकराचार्य जी महाराज श्रद्घालुओं से मिलेंगे वहीं सायं 6 बजे से लेकर 8 बजे तक संकीर्तन के दौरान प्रवचन करेंगे। रविवार 21 सितंबर को आश्रम में प्रात: 11 बजे दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया है वहीं सायं 6 से रात 8 बजे तक शंकराचार्य जी महाराज प्रवचन कर श्रद्घालुओं को निहाल करेंगे।