पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट काउंटर के बाहर भी रहेंगे रेलवे मुलाजिम

टिकट काउंटर के बाहर भी रहेंगे रेलवे मुलाजिम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरेन्द्र मिश्रा | होशियारपुर

आरक्षितऔरतत्काल टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए उत्तर रेलवे ने कमर कस ली है। आगे से यदि आप सेफ आरामदायक यात्रा करना चाहते हैं तो किसी दलाल से टिकट लें। इसके अलावा रेलवे काउंटर पर भी रेलवे कर्मचारी आपके एप्लिकेशन फार्म चेक कर सकते हैं। इसलिए टिकट खुद ही बनवाएं तो बेहतर होगा। फर्जी आरक्षित टिकट पर लगाम कसने के लिए नार्दर्न रेलवे ने सर्कुलर सभी रेलवे स्टेशनों पर भेज दिया गया है।

इस बात की पुष्टि नार्दर्न रेलवे के मुख्यालय दिल्ली में तैनात पीआरओ अजय कुमार ने भी की है।

उत्तर रेलवे के इस कदम के बाद दलालों से टिकट बनवाकर अब यात्रा करना आसान नहीं होगा। अब कोई भी दलाल रेलवे की फर्जी टिकट नहीं बनवा सकेगा। इसके लिए टिकट खिड़कियों के बाहर भी विशेष रेलवे कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। टिकट बनवाने के लिए पहुंचे आवेदक को स्लिप पर पूरी जानकारी देनी होगी। मोबाइल नंबर भी खुद का ही देना होगा। हस्ताक्षर भी सही ढंग से करने होंगे। जिस यात्री ने टिकट बनवाई है, रेलवे कर्मचारी उसके घर पहुंच जांच कर सकते हैं। यात्रा के दौरान टिकट से संबंधित किसी भी तरह की गड़बड़ मिली तो टिकट रद्द होगी और संबंधित टिकट पर यात्रा कर रहे यात्री को बेटिकट माना जाएगा। दलाल से टिकट लेने वाले यात्री के खिलाफ अतरिक्त एक्शन भी लिया जा सकता है।