- Hindi News
- एडवोकेट अवतार सिंह फ्रूटी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम जाएंगे
एडवोकेट अवतार सिंह फ्रूटी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम जाएंगे
होशियारपुर |हरियाना केवकील अवतार सिंह का कहना है कि वह फ्रूटी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत करेंगे। होशियारपुर कचहरी में प्रेक्टिस करते वकील ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने फ्रूटी ख्ररीदी थी। इसमें उन्हें गंदगी दिखाई दी तो उन्होंने इस पर छपे टोल फ्री नंबर पर फोन किया। तब कंपनी के कारिंदों ने कहा था कि दो दिन के भीतर कंपनी का कारिंदा उनके पास आएगा। लेकिन दो दिन बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ है। अवतार सिंह ने कहा कि अपने वकील शमशेर भारद्वाज के माध्यम से कंपनी को लीगल नोटिस भेज कर उपभोक्ता फोरम में इसकी शिकायत करेंगे।