पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तनख्वाह के लिए किया मुजाहरा

तनख्वाह के लिए किया मुजाहरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संचारनिगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन ने पे-स्कूल का सही सेटलमेंट होने पर मुजाहरा किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे मुलाजिमों ने आरोप लगाया कि कई बार मांग करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इधर, मनरेगा मुलाजिमों ने तनख्वाह मिलने पर पंजाब सरकार के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है। वीरवार को मनरेगा मुलाजिमों ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर रामपुर और सरहाल गांव में मुजाहरा किया।

संचार निगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन ने रेलवे मंडी स्थित जीएम कार्यालय के सामने मुजाहरा करने के बाद सभा की। सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रधान एएस राणा, जिला सचिव राज कुमार, जिला चीफ पैटर्न अमरजीत सिंह, सीडब्ल्यूसी जगतार सिंह, कामरेड प्रितपाल सिंह और विजय बंगड ने कहा कि ई-टू और ई-थ्री वेतन स्केलों की सैटलमेंट जल्द की जानी चाहिए। इसके अलावा 30 प्रतिशत रिटायरमेंट, समयबद्ध तरक्की, जेटीओ से एसडीई की तरक्की को लागू करने के लिए, सिविल विंग और इलेक्टिकल विंग बीएसएनएल के सभी मुद्दे सुलझाये जाएं। उन्होंने धमकी दी है कि जल्द इस पर अमल नहीं हुआ तो संघर्ष तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहली पदोन्नति चार वर्ष के बाद मिली चाहिए। डिवीजन इंजीनियरों के पद पक्के तौर पर भरे जाएं। ताकि विभाग की दशा में सुधार हो। प्रदर्शनकािरयों ने कहा कि लंबे समय से वह इन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सैंट्रलर्ड वेतन स्केल लागू करने जैसी बेसिक मांग पर भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा अभी वह शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद जल्द उनकी मांगें नहीं मानी जाती तो वह आंदोलन के लिए रणनीित बदलने पर मजबूर होंगे और इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी

उधर, मनरेगा लेबर मूवमेंट (पंजाब) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने गांव रामपुर और सरहाल के गांवों के मनरेगा वर्करों को वर्ष 2013-14 और 14-15 में किए कामों का वेतन मिलने पर एडीसी (ज) को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र सौंपने पहुंचे लोगों का कहना था की वेतन मिलने से लोगों के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है। वेतन मिलने के कारण स्कूल के बच्चों की फीस भी नहीं दे पा रहे हैं।

मांगपत्र सौंपने पहुंचे लोगों ने कहा कि अगर 10 दिनों के भीतर वेतन मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके अलावा वेतन के साथ मुआवजे की भी मांग