पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान की खरीद संबंधी 62 खरीद केंद्र स्थापित किए

धान की खरीद संबंधी 62 खरीद केंद्र स्थापित किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धानकी खरीद संबंधी जिला होशियारपुर में 62 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं और इस वर्ष लगभग 258928 टन मंडियों में धान आने के संभावना है। उक्त जानकारी डीसी अमित ढाहका ने आज जिला प्रबंधकीय कंप्लैक्स में धान की खरीद संबंधी आगामी प्रबंधों संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते दी। उन्होंने बताया कि जिले में 36 शैलरों को धान की आमद के हिसाब के साथ धान की शैलरिंग के लिए अलाट किया जाएगा। धान को ढोने के लिए 55 मंडियों के टैंडर पास किए जा चुके हैं और 7 मंडियों के टैंडर मुख्य कार्यालय के स्तर पर ऑनलाइन जल्द ही किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंडियों के फड़ी की साफ सफाई, रोशन, मंजियों में आने वाले किसानों की बुनियादी सुविधाएं देने, बारदाने और बरसात के मौसम को देखते तिरपालों का विशेष प्रबंध करने के लिए कहा। इस मौके पर कंट्रोल खुराक सिविल सप्लाई रजनीश कौर, डीएम मार्कफैड डीके शर्मा, डीएम पनसप नितिन ठाकुर, डीएम पंजाब राज्य वेयर हाउस संतोख सिंह, डीएम एफसीआई महिंदर सिंह, डीएम पंजाब एग्रो रुपिंदर बाजवा, डीएमओ राजकुमार और जीवन कुमार शामिल थे।