- Hindi News
- कर्मचारियों ने की सरकार के खिलाफ रोष रैली
कर्मचारियों ने की सरकार के खिलाफ रोष रैली
होशियारपुर | क्लासफोर्थ गर्वमेंट इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर पूरे पंजाब में जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन रैलियां निकाली गई। जिला होशियारपुर के सभी दर्जा 4 कर्मचारियों की तरफ से नहर कालोनी में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष रैली की गई।
रैली को संबोधित करते हुए जिला प्रधान अशोक कुमार की तरफ से पंजाब सरकार से मांग की गई कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की मानी हुई मांगो को लागू करने, जैसे मोबाइल भत्ता 250 से 100 रुपए करना लीव एनकैशमेंट आदि भत्तों की कटौती की गई जिसको पुन: बहाल कर पहले की तरह ही दिए जा रहे भत्तों को जारी रखा जाए और पंजाब सरकार की निंदा करते हुए कहा कि अगर सरकार की तरफ से मानी हुई मांगो का पत्र जारी किया तो इसका खामियाजा पंजाब सरकार को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। रैली को प्रधान रुलदू राम प्रधान, जीवन राम, महासचिव निर्मल राम, जतिन शर्मा, राम प्रसाद उप प्रधान, निर्मल कुमार ने संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए जीवन राम महासचिव ने पंजाब सरकार से मांग की कि मानी मांगो और 6वें पे कमिशन की स्थापना जल्दी की जाए। रैली को जत्थेबंदी ड्राइवर यूनियन की तरफ से समर्थन करते हुए यूनियन के जिला प्रधान जीत सिंह ने भी अपने संबोधन में पंजाब सरकार की निंदा करते मांग की कि कर्मचारियों की मानी मांगो के पत्र जारी किए जाएं और पे कमिशन की स्थापना की जाए।
रोष प्रदर्शन करते हए क्लास फोर्थ गर्वमेंट इंप्लाइज यूनियन के मुलाजिम। -भास्कर