- Hindi News
- सुविधा कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगा किया काम
सुविधा कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगा किया काम
टांडा उड़मुड़ |पंजाब स्टेटसुविधा कर्मचारी यूनियन की ओर से जिला प्रधान होशियारपुर नरेश कुमार के नेतृत्व में सुविधा सेंटर टांडा में आज काले बिल्ले लगा कर काम किया। अपनी मांगो के हक में 9 सिंतबर से लगातार चल रहे संघर्ष में हिस्सा लेते सुविधा कर्मचारी यूनियन टांडा के हरविंदर सिंह, सतवंत सिंह, विनय भूषण, सतवीर सिंह ने सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए मांग की कि सरकार उनकी मांगो को अनदेखा करे। उन्होंने सरकार को कुंभकरनी नींद से उठने की सलाह देते हुए अपनी मांगो संबधी बताते कहा कि उनके द्वारा पूरी मेहनत तथा तनदेही के साथ सुविधा सैंटरो में काम को अंजाम दिया जा रहा है। जबकि सरकार सुविधा सैंटर यूनिफाईड डिलवरी तहत प्राईवेट कंपनी को देने की तैयारी कर रही है। जिसका यूनियन की ओर से पूरी तरह विरोध किया जाएगा। उन्होंने आवाज उठाते कहा कि सरकार प्राईवेट कंपनी को देने की बजाए उन्हे सरकारी कर्मियों की तरह पे-स्केल दे। यूनियन सदस्यों ने चेतावनी देते कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगो को अनदेखा किया तो वह सड़कों पर उतर कर संघर्ष करने को मजबूर होंगे।