- Hindi News
- आवारा पशुओं की समस्या पर गंभीर नहीं है नगर निगम : अश्विनी गैंद
आवारा पशुओं की समस्या पर गंभीर नहीं है नगर निगम : अश्विनी गैंद
शहरमेंघूम रहे आवारा जानवरों और गौधन को सुरक्षित स्थानों पर रखने की मांग को लेकर नई सोच संस्था के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अश्विनी गैंद की अगुवाई में एसडीएम को मांगपत्र सौंपा।
इस दौरान उन्होंने मांग की कि उनकी संस्था द्वारा नगर निगम के सहयोग से आवारा गायों को पकड़ कर गौशाला पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया था। मगर निगम द्वारा इस कार्य में पूर्ण रुप से सहयोग मिलने से अभियान सफलता की तरफ नहीं बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि इस बाबत ईओ को जब भी कभी फोन किया जाता है तो वह बात ही नहीं करते। इतना ही नहीं निगम द्वारा डेयरी मालिकों को जो नोटिस किए गए हैं वह भी एक इलाके में ही जारी कर दिए गए हैं। जबकि शहर के लगभग हर मोहल्ले में कोई कोई डेयरियां स्थित हैं। मगर निगम द्वारा एकाध इलाके में कार्रवाई करके अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा जा रहा है। अश्विनी गैंद ने कहा कि आए दिन शहर में घूम रहे आवारा पशुओं के कारण आम लोगों जानवर हादसों का शिकार हो रहे हैं तथा दोनों की जान पर बनी हुई है।
गैंद ने कहा कि अगर नगर निगम द्वारा इस समस्या के हल के लिए ठोस कदम उठाए गए तो संस्था द्वारा नगर निगम का घेराव किया जाएगा। इस दौरान एस.डी.एम. ने संस्था पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि इस संबंधी बनती कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सलाहकार अनूप शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव राजेश शर्मा, सचिन टंडन, नीरज गैंद, राहुल हांडा, विकास सहदेव इत्यादि भी मौजूद थे।