पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो प्रदेश महासचिव शिववीर राजन ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

भाजयुमो प्रदेश महासचिव शिववीर राजन ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर| भाजयुमो15 दिसम्बर से तीन दिवसीय सदस्यता अभियान चलाएगा। बुधवार को भाजयुमो प्रदेश महासचिव शिववीर राजन ने इस संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यकारी प्रधान और महासचिव रणजीत सिंह राणा ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा विशेष तौर से मौजूद थे। शिववीर राजन ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवक भाजपा से जुड़ रहे हैं। युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 15, 16 17 दिसम्बर को बूथ लगाकर युवाओं को पार्टी की नीतियों की जानकारी देते हुए सदस्यता के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष कुलविंदर बब्बू शक्ति शर्मा, शक्ति शर्मा, नरिंदर सिंह नीटा, मोहित, लव, दिनेश, आशू, योगेश, यशपाल तथा सन्नी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।