बच्चों को सिखाए टेबल मैनर्ज
एसएवीजैनडे बोर्डिंग स्कूल में आज ङ्क्षकडर गार्डन के बच्चों को टेबल मैनर्ज सिखाये गए। इस अवसर पर अध्यापिकाओं ने बच्चों को टेबल पर बैठने तथा प्लेट से खाना डालने और खाने के बारे में बताया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान उमेश जैन ने कहा कि बच्चों को छोटी आयु में ही टेबल मैनर्ज सिखाने चाहिए ताकि उन्हें बड़ी आयु में जाकर समाज में बैठने में कोई दिक्कत हो। छोटे बच्चे का मन कोरे कागज की तरह होता है जिस पर जो अंकित कर दिया जाए वे पूरी आयु नहीं मिटता, इसी लिए स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ङ्क्षप्रसीपल सुषमा बाली ने कहा कि स्कूल बड़े बच्चों के साथ साथ छोटे बच्चों को समय अनुसार जागरूक करने की दिशा में हमेशा प्रयासरत रहता है। इस मौके पर ङ्क्षकडर गार्डन की को-आर्डीनेटर रश्मि जैरथ, शमां जैरथ, दीपिका, नीशा, रेणु वर्मा, निधी जैन आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित हुए। एस.ए.वी. जैन डे बोर्डिंग स्कूल के ङ्क्षकडर गार्डन के विद्यार्थी टैबल मैनर्ज कार्यक्रम के चलते खाना खाते हुए।