- Hindi News
- शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन 17 जनवरी को
शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन 17 जनवरी को
अमरशहीदबाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित श्रंखलाबद्ध शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक समागम आयोजित किए जा रहे हैं।
गुरुद्वारा डिगाणा साहिब के संत बाबा रंजीत सिंह बीबी संदीप कौर के नेतृत्व में गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास सभा गांव बसी मरुफ में कीर्तन किया गया।
इस दौरान संत बाबा रंजीत सिंह ने संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। इस दौरान उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 17 जनवरी को विशाल भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
25 26 जनवरी को अखंड कीर्तन दरबार होगी। धार्मिक समागम में मोहन सिंह, सरबजी सिंह, चन्नण सिंह, अमरीक सिंह, मनिंदर सिंह, हरदेव ंिसह, सोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरदियाल सिंह शामिल थे।