पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे के खिलाफ सेमिनार, किया जागरूक

नशे के खिलाफ सेमिनार, किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूथसिटीजनकौंसिल पंजाब की तरफ से मोहल्ला सुंदर नगर में नशों के खिलाफ जागरूक करने हेतु एक सेमीनार का आयोजन किया गया।

कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमीनार में डी.एस.पी. (सिटी) सतीश कुमार शर्मा, थाना माडल टाउन प्रभारी भरत मसीह, भाजयुमो के जिला महासचिव रणजीत सिंह राणा कामरेड गंगा प्रसाद, प्रदीव कुमार विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस मौके पर डा. घई ने कहा कि नशों के खिलाफ जो जंग छेड़ी गई है वह तभी कामयाब हो सकती है जब हर इलाके के लोग इसके प्रति जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों आसपास के इलाके पर नजर रखनी चाहिए ताकि कुछ गलत हो सके तथा इलाके में अगर कोई नशे का कारोबार करता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को देनी चाहिए।

उन्होंने कौंसिल की तरफ से इस नेक कार्य में पूरा सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर डी.एस.पी. सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस द्वारा नशों की रोकथाम के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं तथा नशे के सौदागरों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि इलाके में शराब के ठेकेदारों द्वारा अवैध तौर से चाली जा रही ब्रांचों को बंद करवाया जाए ताकि इसका बच्चों युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ सके। इस पर डी.एस.पी. ने इस संबंधी कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया। इस दौरान थाना माडल टाउन के प्रभारी भरत मसीह ने भी नशों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी तथा जनता का सहयोग मांगा। सेमीनार के समापन पर परमेश्वर पंडित ने सभी का आभार व्यक्त किया।

लोगों को नशों के खिलाफ जागरूक करने के लिए चलाये अभियान में उपस्थित लोग पुलिस अधिकारी।