जरूरतमंदो लोगों को राशन वितरित किया
जनकल्याणकार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की ओर से स्वास्थ केंद्र श्री राम भवन चांद नगर में जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया।
मंडल के 91वें राशन वितरण समागम में मुख्यातिथि समाज सेवक यतिंदर कुमार शर्मा, उनकी प|ी अनीता शर्मा शामिल हुए। इस दौरान 14 जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इस मौके पर प्रधान हरीश सैनी, कृष्ण चंद शर्मा, राकेश भल्ला, महिंदरपाल गुप्ता, अश्विनी चोपड़ा, निहाल चंद, वरिंदर चोपड़ा, गुलशन धीर, सुरिंदर ओहरी, जोगिंदर कश्यप, डा. एसके शर्मा, हरीश चंद्र खन्ना, एसपी गौतम, बलवीर कुमार, सुरिंदर शर्मा, महेश कुमार शामिल थे।