- Hindi News
- 21 होने वाली कन्वेंशन को लेकर अध्यापक यूनियन की बैठक हुई
21 होने वाली कन्वेंशन को लेकर अध्यापक यूनियन की बैठक हुई
एसएसओ,रमसाअध्यापक यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक दौरान जिला महासचिव अजीत सिंह तथा जिला उप प्रधान कमलजीत सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर को देश भगत यादगारी हाल जालंधर में हुए यूनियन के पुर्नगठन उपरांत अध्यापक यूनियन में जोश की नई लहर उत्पन्न हो चुकी है। अध्यापक यूनियन अब एकजुट होकर 21 दिसंबर को रोपड़ में होने वाली कंवैंशन तथा रैली के लिए पूरे जोश के साथ तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि यूनियन की ओर से ब्लाक स्तरीय अपने अध्यापक साथियों को साथ जोड़ने के लिए बैठकों की शुरुआत की जा चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि सरकार की ओर से पांच साल तक अध्यापकों को ठेके प्रणाली माध्यम से काम लेने के बावजूद पक्का नहीं किया गया।
उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए सरकार द्वारा गत 3-4 महीने का वेतन भी नहीं दिया गया। सरकार की इस धक्केशाही के विरोध में होशियारपुर के समूह एसएसए, रमसा अध्यापक परिवारों के साथ भारी संख्या में रोपड़ कंवैंशन में हिस्सा लेने जाएंगे। रैगुलर होने तक उनका यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।