- Hindi News
- लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज
लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज
होशियारपुर | लड़कीसे छेड़छाड़ करने बाद में उसे धमकियां देने के आरोप में थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने एक आरोपी पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता के मां के बयान पर प्रदीप कुमार उर्फ बोदी निवासी बस्सी ख्वाजू मॉडल टाउन पर दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के लिए गए थी। इस दौरान उक्त आरोपी ने घर लौटते समय उसे रोक लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें की जाते समय धमकी दी कि वह इसके बारे में किसी को बताए। उसने इस संबंध में अपने मां को बताया। इस पर उन्होंने थाना मॉडल टाउन में शिकायत दर्ज करवाई है।