पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंग्लैंड मैक्सिको और पाक स्वीडन की लड़कियां कल खेलेंगी कबड्‌डी कबड्‌डी

इंग्लैंड -मैक्सिको और पाक-स्वीडन की लड़कियां कल खेलेंगी कबड्‌डी-कबड्‌डी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आउटडोरस्टेडियम होशियारपुर में 14 दिंसबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक 5वें वर्ल्ड कबड्डी कप के मुकाबले होंगे। पर्यटन सभ्याचारक मामलों के मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने आउटडोर स्टेडियम में किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। सीपीएस महिंदर कौर जोश भी उनके साथ थी। होशियारपुर में 14 दिसंबर को डेनमार्क वर्सेज कैनेडा (लड़के), इंग्लैंड वर्सेस मैक्सिको (लड़कियां), इंग्लैंड वर्सेस अंर्जेंटाइना (लड़के), पाकिस्तान वर्सेस स्वीडन (लड़के) की टीमों के मुकाबलों होंगे।

डीसी अमित ढाका ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता विजय सांपला इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। कबड्डी मैचों के प्रबंध संबंधी किए गए कार्यों जायजा लेते हुए उन्होंने इस मौके पर ग्राउंड की तैयारी, शामियाना, खिलाड़ियों को रिसीव करना, मेडिकल सहायता, पीने वाले पानी की व्यवस्था, प्रैस ब्लॉक, पब्लिक बाथरूम का प्रबंध, फायर ब्रिगेड टीम, रिकवरी वैन का प्रबंध और मैच देखने वाले दर्शकों के लिए लंगर के प्रंबधों संबधी निर्देश किए।

यहां कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान और चेयरमैन सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक सतविंदरपाल सिंह ढट्ट, दोआबा जोन यूथ अकाली के प्रधान और चेयरमैन जिला परिषद सरबजोत सिंह साबी, चेयरमैन मार्केट कमेटी अवतार सिंह जौहल, एडीसी हरमिंदर सिंह, एडीसी विकास हरबीर सिंह, नवनीत कौर बल्ल, जिला खेल अधिकारी विजय कुमार, आरएस बैंस शामिल थे।