पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर महाअिभयान

भास्कर महाअिभयान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसोंकेखिलाफ महाअभियान के तहत शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्कूलों में अध्यापकों और बच्चों ने सुबह की प्रार्थना सभा में ट्रैफिक रूल्स को फालो करने का संकल्प लिया। गऊशाला बाजार स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में सुबह की प्रार्थना सभा में प्रिंसिपल राजकुमार सैनी के नेतृत्व में स्कूल में पढ़ने वाले दो हजार छात्रों ने सड़क पर वाहन चलाने के दौरान सड़क पर चलने के दौरान ट्रैफिक रूल्स का पालन करने का संकल्प लिया। खानपुरी चौक पर एसडी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी छात्राओं ने ट्रैफिक रूल्स को फालो करने का संकल्प लिया।

होशियारपुर एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्वायज ट्रैफिक स्टाफ ने प्रिंसिपल राज कुमार सैनी और बच्चों के साथ ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने की शपथ ली।

एसडी स्कूल के बच्चों ने कहा- ट्रैफिक नियम मानेंगे और दूसरों को समझाएंगे