अवतार सिंह जौहल को सम्मानित किया
हरियाना | भाईकन्हैया जी निष्काम सेवक सभा हरियाना की ओर से गांव नूरपुर में हुए समागम में मार्किट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन अवतार सिंह जौहल का सम्मान किया। सिख वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अजविंदर सिंह ने कहा कि जौहल की पार्टी के प्रति ईमानदारी और वफादारी से कार्य करने पर ही पार्टी की ओर से सम्मान दिया गया। इस मौके पर अजविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, ओंकार सिंह धामी, हरजीत सिंह नंगल, संत बाबा बलवीर सिंह, संत बाबा राम सिंह, सतविंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, सूबेदार ज्ञान सिंह, जसपाल सिंह, कृपाल सिंह, गुरदेव सिंह, बलजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, बलदेव सिंह, इकबाल धामी, हरविंदर सिंह, सरवन सिंह शामिल थे।