- Hindi News
- सुख शांति में ही होता है भगवान का वास : स्वामी दयानंद
सुख शांति में ही होता है भगवान का वास : स्वामी दयानंद
श्रीकिशोरी कृपा मंडल की ओर से आयोजित धार्मिक सम्मेलन की संध्या बेला पर स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने गोबिंद मेरो है, गोपाल मेरो है के साथ कथा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि परमात्मा के प्रति समर्पित होने से दुनिया का कोई भी दुखी मनुष्य को दुखी नहीं कर सकता क्योंकि भक्तिरस में जब भी जीव डूबता है तो उसको स्वर्ग नर्क का कोई भय नहीं रहता। वह यहां भी जाता है स्वर्ग बना लेता है। महाराज ने कहा कि जहां पर भी भक्तिरस, शांति, प्रेम और सौहार्द भाव है वहीं भगवान का वास होता है। भगवान को आप कभी भी क्लेश में नहीं मिलेंगे और वैराग्य के बिना कभी भक्ति प्राप्त नहीं हो सकती। इस मौके पर डॉ. अरविंदर पराशर, फेस रीडर लक्की स्वामी अन्य शामिल थे।