पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों में होती है देखकर सीखने की क्षमता : उमेश

बच्चों में होती है देखकर सीखने की क्षमता : उमेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनारोड स्थित एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में किंडर गार्टन विभाग में शो एंड टेल विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल कमेटी के प्रधान उमेश जैन के निर्देशानुसार प्रिंसिपल सुषमा बाली की अध्यक्षता में करवाई गई प्रतियोगिता में प्री-नर्सरी से लेकर यूकेजी के 40 बच्चों ने भाग लिया। प्रधान उमेश जैन ने कहा कि बच्चों में देखकर सीखने की क्षमता होती है, जिस वस्तु को वो एक बार देख लेते हैं, उसे कभी नहीं भूलते। प्रतियोगिता में विजेता प्री नर्सरी में प्रथम मनमीत, दूसरा आस्था और चैतन्य ने तीसरा, नर्सरी में प्रथम अर्षदीप, दूसरा हर्षिता, तीसरे पर मैरू जैन, एलकेजी (ए) में प्रथम अमनदीप, दूसरा गायत्री, तीसरा दीया सूद, एलकेजी (बी) अदिती ने पहले, पहल ने दूसरा और शौविक ने तीसरा, यूकेजी (ए) में दीव्याशी ने पहला, चैतन्य भार्गव ने दूसरा तथा वंशिता ने तीसरा और यूकेजी (बी) में मूदित्ता ने पहला, अंश बग्गा ने दूसरा तथा मनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रिंसिपल सुषमा बाली, डीन सुनिता दुग्गल ने विजेता बच्चों को इनाम दिए। मौके पर किंडरगार्टन की कोआर्डिनेटर रश्मि जैरथ, शमां जैरथ, रेखा मल्होत्रा, सीमा रानी, नीशा, दीपिका, रेणु वर्मा, निधि जैन अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद था।

एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में आयोजित किंडर गार्टन स्कूल के बच्चों की प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती स्कूल की प्रिंसिपल सुषमा बाली।