पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. राज के भाई जतिंदर का जालंधर में झगड़ा

डॉ. राज के भाई जतिंदर का जालंधर में झगड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधरके मोता सिंह नगर में शनिवार दोपहर होशियारपुर के कांग्रेसी नेता डॉ. राजकुमार के भाई जतिंदर का झगड़ा हो गया। मोता सिंह नगर के गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने जतिंदर और उसके ड्राइवर पर मारपीट का आरोप लगाया। मामला थाना छह पहुंचा। पहले दोनों पर अमन शांति भंग का केस दर्ज करने की बात कही, मगर बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया। हालांकि जतिंदर का कहना था कि उन्होंने कोई मारपीट नहीं की। ड्राइवर के साथ गार्ड का झगड़ा हुआ था।

ड्राइवरको बाथरूम करने से मना किया था

गार्डगुरसेवक सिंह ने बताया कि वह गेट पर ड्यूटी दे रहा था। इस दौरान एक गाड़ी आकर रुकी। जतिंदर कोठी में चला गया जबकि उसका ड्राइवर कुछ देर बाद एक घर के बाहर बाथरूम करने लगा। उसने रोका तो ड्राइवर गुरविंदर ने मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद जतिंदर ने भी आकर उससे मारपीट की।

मैंनेतो सिर्फ रोका था

डॉ.राजकुमार के भाई जतिंदर का कहना है कि वह अपने रिश्तेदार के घर आए थे। वह कोठी से बाहर आए तो देखा कि गार्ड और ड्राइवर के बीच झगड़ा हो रहा था। उन्होंने रोकना चाहा तो गार्ड ने उनसे भी हाथापाई की। उन्होंने गार्ड को नहीं पीटा। थाना छह के एसएचओ निर्मल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया है। पहले वह केस दर्ज करवाने की बात कह रहे थे, मगर बाद में उन्होंने आपस में राजीनामा कर लिया।

डॉ. राजकुमार का होशियारपुर में राज स्केनिंग के नाम पर सेंटर है। उन्होंने 2012 में चब्बेवाल से कांग्रेस की टिकट से विधायक का चुनाव लड़ा था, मगर वह हार गए थे। डॉ. राजकुमार का जालंधर के कपूरथला चौक स्थित सुपर स्केनिंग सेंटर में भी शेयर है। उनका भाई जतिंदर रेडियोलोजिस्ट बताया जा रहा है।